✒️CBSE 10वीं सोशल साइंस पेपर की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. एनसीआरटी की किताब को ध्यान से पढ़ें. इस किताब से ही क्वेश्चन आते हैं. 2. चैप्टर में दिए गए हर सोर्स, पिक्चर और मैप को पढ़ें. सोर्स बेस्ड क्वेश्चन के लिए गहन अध्ययन की जरूरत होती है. 3. पेपर पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है. सोर्स/पिक्चर बेस्ड क्वेश्चन और पेपर में दी गई च्वॉइस को समझने के लिए सीबीएसई के सैंपल पेपर को सॉल्व करना बेहद जरूरी है.
4. मैप बेस्ड क्वेश्चन की प्रैक्टिस रोजाना करनी जरूरी है. इतिहास से जुड़े मैप आसान होते हैं, ऐसे में सबसे पहले इन क्वेश्चन को हल करें. 5. अगर समय है तो 3 और 5 नंबर वाले सवालों में हमेशा एक्ट्रा प्वाइंट लिखें, इससे आप अच्छा स्कोर कर सकेंगे. 6. हमेशा लिखें और सीखें और कीवर्ड्स को लिखने पर फोकस करें. 7. चीजों को याद करने के लिए आप चार्ट्स बना सकते हैं.
✒️एग्जाम के दिन इन बातों का रखें ध्यान 1. एग्जाम के पहले की रात अच्छे से सोएं. 2. पेपर पढ़ने के लिए दिए गए 15 मिनट का इस्तेमाल अच्छे से करें.
3. जिन सवालों को आप जानते हैं उन्हें अपने दिमाग में याद कर लें.
4. जिन सवालों के जवाब आपको अच्छे से पता हैं उनका जवाब पहले दें, फिर चाहे वो 1 नंबर के सवाल हो या लॉन्ग आंसर हो. 5. मैप को सही से अटैच करें और जगहों को पेंसिल से मार्क करें. 6. कोशिश करें कि पेपर 10 मिनट पहले पूरा कर लें और बचे हुए समय में रिवीजन कर लें. 7. गहरी सांस लें और अपना बेस्ट दें. Thanks Clever children